फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Atal Hoon: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता मुफ्त में दिखाएंगे 'मैं अटल हूं', जानें शो का समय और स्थान

Fri, 19 Jan 2024 02:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। महाराष्ट्र में लोगों को यह फिल्म मुफ्त दिखाने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' आज शुक्रवार, 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। महाराष्ट्र में लोगों को यह फिल्म मुफ्त दिखाने की पहल की जा रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी नेता जनता के लिए मुफ्त शो का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज दोपहर को आयोजित किया गया शो

भारतीय जनता पार्टी के नेता निरंजन वसंत दावखरे ने एक पोस्टर जारी किया है। सामने आए पोस्टर में फिल्म 'मैं अटल हूं' के मुफ्त शो के आयोजन की जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र में आज शुक्रवार, 19 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे 'मैं अटल हूं' का मुफ्त शो का आयोजन किया गया है। मुव्हीमॅक्स इटर्निटी मॉल ठाणे में यह फिल्म आज मुफ्त में दिखाई जाएगी।   

Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी के अभिनय का उत्कर्ष, संघ के समर्पित कार्यकर्ता की भावुक प्रेममयी कहानी

विज्ञापन

‘मैं अटल हूं’ में पंकज ने वाजपेयी को बखूबी उतारा है

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ सिर्फ दो घंटे 20 मिनट की फिल्म है। फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने अपनी पूरी जान एक ऐसे किरदार को निभाने में लगा दी है जिसे इस देश के लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रेम किया। वाजपेयी जैसे हाव भाव, हस्त मुद्राएं और आंखों को मींचकर पंच लाइन बोलने के उनके अंदाज को पंकज ने काफी कुछ कैमरे के सामने उतारा है।

विज्ञापन


कौन हैं निरंजन वसंत दावखरे?

निरंजन डावखरे 28 जून 2018 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वह कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए हैं। 2018 में स्नातक एमएलसी चुनाव से ठीक पहले निरंजन डावखरे ने एनसीपी से इस्तीफा दे दिया था। वह दिवंगत एनसीपी नेता वसंत डावखरे के बेटे हैं।  

Main Atal Hoon: 'हमारे पास तो इतने स्टार ही नहीं, जो इस फिल्म को दिए जा सकें', 'मैं अटल हूं' के कायल हुए दर्शक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें