दिग्गज क्रिकेटर रहे बिशन सिंह बेदी की स्मृति में उनके बेटे और एक्टर अंगद बेदी व बहू नेहा धूपिया ने कल बुधवार को दिल्ली में इवेंट का आयोजन किया। कल 25 सितंबर को बिशन सिंह बेदी की बर्थ एनिवर्सरी पर यह आयोजन रखा गया, जहां क्रिकेट जगत की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। कपिल देव, युवराज सिंह, विरेंद्र सहवाग, मदन लाल, आशीष नेहरा सहित तमाम क्रिकेटर जगत ही हस्तियां इस इवेंट में आईं। इस दौरान अंगद बेदी ने बिशन सिंह बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट के पुनर्गठन का भी एलान किया।