बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार एपिसोड में जहां अनिल कपूर ने मकबूल और विशाल पांडे को खरी-खोटी सुनाई, वहीं साई केतन राव की दोस्त शिवांगी ने चंद्रिका दीक्षित को भी जमकर फटकारा
बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर ने सना मकबूल और विशाल पांडे को खरी-खोटी सुनाई। अभिनेता ने उन्हें उन्हें 'नकली' कहा। अनिल कपूर ने इन दोनों प्रतियोगियों पर कई सवाल उठाए। वीकेंड के वार पर पायल मलिक और साई केतन राव की कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर को मंच पर बुलाया, लेकिन यहां मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
शिवांगी ने चंद्रिका को लगाई फटकार
मंच पर बुलाए जाने के बाद पायल ने विशाल और शिवानी दोनों से दो अलग-अलग विषयों पर सवाल किए, वहीं, शिवांगी, चंद्रिका दीक्षित से साई केतन राव पर उनकी टिप्पणियों को लेकर भिड़ गईं। शिवांगी ने कहा कि मालिश वाली बात पर चंद्रिका की टिप्पणियों ने साई को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा कि चंद्रिका के पास अपना खुद का कोई मुद्दा नहीं है और वह केवल 40 रोटियों के बारे में बात करती नजर आती हैं।
Kalki 2898 AD on OTT: ओटीटी पर जल्द दस्तक देगी कल्कि 2898 एडी, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
साई को कपड़े बदलने के लिए कहा
शिवांगी ने जाने से पहले साई की तारीफ की और कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह साई से पूछती हुई दिखीं कि उन्होंने क्या पहना है। शिवांगी ने साई से पूछा, ‘ये क्या पहना है?’ इस पर हंसते हुए साई ने कहा, ‘मैं बदल लूंगा।’
कौन हैं साई और शिवांगी?
बता दें कि साई केतन राव और शिवांगी खेडकर ने स्टार प्लस के शो ‘मेहंदी है रचनेवाली’ में साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। हालांकि उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को एक ‘बेस्टफ्रेंड’ का नाम दिया है।