फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: बेहद महंगी कार के साथ नजर आए एल्विश यादव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 14 Apr 2024 09:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच यूट्यूबर अपने नए व्लॉग में करोड़ों की कार का परीक्षण करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए एल्विश को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। यूट्यूबर अपने व्लॉग्स के जरिए भी फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं। 
विज्ञापन

Soundarya Jagadish: फिल्म निर्माता सौंदर्या जगदीश ने की आत्महत्या! विवादों में घिरा था पब,बैंक से आया था नोटिस

लग्जरी कार के साथ दिखे एल्विश यादव
एल्विश को महंगी गाड़ियों काफी शौक है। कई बार वे अपने व्लॉग्स के जरिए इस बात को बता चुके हैं। हाल ही में यूट्यबर अपने व्लॉग में नई मर्सिडीज जी-वैगन G350 D के साथ नजर आए। वीडियो में एल्विश को कार का परीक्षण करते हुए और उसकी तुलना अपने अन्य मर्सिडीज मॉडल से करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत तीन करोड़ के आसपास बताई जा रही है
विज्ञापन


साल 2022 में ही था खरीदने का इरादा
साथ ही, उन्होंने व्लॉग में यह भी साझा किया कि इस कार को खरीदने का उनका इरादा साल 2022 में ही था, लेकिन उस समय इसे बंद कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त, एल्विश ने 2022 में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के बारे में खुलासा किया जिसके साथ उनका उठना बैठना था। हालांकि, वीडियो में उन्होंने उस शख्स का नाम नहींं लिया। 
विज्ञापन


इस मामले में जा चुके हैं जेल
कुछ समय पहले एल्विश को सांप के जहर मामले में गिरफ्तारी किया गया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय के बाद उन्हें इस केस में जमानत मिल गई और वे बाहर आ गए।
Kamal Haasan: कमल हासन ने अल्फोंसो क्वारोन को दी लंच पार्टी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की तारीफ में कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें