बिग बॉस 18 के प्रीमियर में पहुंचे धार्मिक गुरू
'बिग बॉस 18' का एलान होने के बाद से ऐसे तमाम दावे किए गए कि अनिरुद्धाचार्य जी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। फिर ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। अब बिग बॉस के सेट से धार्मिक गुरू की एक तस्वीर सामने आई है और वह भी सलमान खान के साथ। यह तस्वीर खुद अनिरुद्धाचार्य जी ने साझा की है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि वे शो का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, प्रीमियर में वे प्रतिभागियों को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे।
Celebrity Splits: उर्मिला मातोंडकर से लेकर एशा देओल तक, इस साल पार्टनर से अलग हुए ये सितारे
सलमान खान को दिया आशीर्वाद
धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे सलमान खान को श्री श्रीमद्भगवद्गीता उपहार में देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'बिग बॉस 18' के सेट पर घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद देने के साथ सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद दिया। कल जरूर देखें कलर्स टीवी चैनल पर रात 9 बजे....'।