बॉलीवुड में उभरते हुए सितारों में से एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। 'भूल भुलैया 3' के अभिनेता ने साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा से’ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, लेकिन साल 2018 में आई कार्तिक की फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ से उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
कार्तिक को इसलिए है कारों का शौक
हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में कार्तिक ने खुलासा किया कि कई फिल्में करने के बाद भी उनके पास कार नहीं थी। वह अवॉर्ड शो में ऑटो रिक्शा से जाते थे। कार्तिक ने कहा कि जब वो कार खरीदने के लायक हुए, तब उन्होंने एक पुरानी कार खरीदी, जिसका दरवाजा खराब था। अभिनेता ने कहा कि यही कारण है की उन्हें कार खरीदनी पसंद है।
Bade Miyan Chote Miyan Twitter Review: अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म हिट या फ्लॉप, देखने से पहले पढ़ लीजिए रिव्यू
संघर्ष के दिनों को किया याद
नेहा धूपिया के साथ एक चैट में अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ये तय कर लिया है कि जीवन में अभावों के साथ नहीं जिएंगे। एक्टर ने कहा, 'फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के पहले मेरे कठिन दिन थे। कोई नहीं जानता था मैं कौन हूं'। कार्तिक ने साझा किया कि जब से वह एक प्रमुख अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं, तब से वह अपने जीवन जीने के स्तर को बढ़ा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मुश्किलों का सामना किया है।
Justin Bieber-Hailey Bieber: एक तरफ तलाक की खबरें, दूसरी तरफ जस्टिन बीबर ने खरीद डाला इतना महंगा बंगला
रिक्शे से पहुंचे थे अवॉर्ड शो में
अभिनेता ने बातचीत के दौरान साझा किया, 'मेरे पास अवॉर्ड शो में जाने के लिए कार नहीं थी। ऐसा लगता था ‘यार…मैं रिक्शा ले रहा हूं’, ऐसा मेरे साथ मेरी पहली तीन-चार फिल्मों में हुआ'। अभिनेता ने अपनी पहली कार का भी जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने एक थर्ड हैंड कार खरीदी थी, लेकिन कार में ड्राइवर की तरफ का दरवाजा जाम था, जो खुलता नहीं था। मैं वही कार चलाता था। अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि मैं कूदकर पीछे कार की सीट पर जाकर दरवाजा खोलता था। कार्तिक ने बताया कि यही कारण है कि मुझे कारों का शौक है'। उन्होंने यह भी कहा कि 'मैं एक गैरेज बनाऊंगा, जिसमें सभी कारें होंगी'।
Maidaan: 'मैदान' के निर्माताओं को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज पर लगी रोक