जस्टिन बीबर और हैली बीबर ने जो बंगला खरीदा है, उसका सौदा पिछले साल ही हो गया था। यह मंहगा घर द मैडिसन क्लब में स्थित है, जो कैलिफोर्निया की कोचेला घाटी में है।
मशहूर गायक जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के तलाक की अफवाहों से उनके प्रशंसक काफी हैरान है। अब इन अफवाहों के बीच दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कैलिफोर्निया में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इसकी कीमत 16.6 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले साल हुआ था सौदा, आसपास रहते हैं कई बड़े सितारे
जस्टिन बीबर और हैली बीबर ने जो बंगला खरीदा है, उसका सौदा पिछले साल ही हो गया था। यह मंहगा घर द मैडिसन क्लब में स्थित है, जो कैलिफोर्निया की कोचेला घाटी में है। इस इलाके में कई मशहूर हस्तियां रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसिटन बीबर के नए बंगले के आसपास जो लोग रहते हैं, उनमें क्रिस और काइली जेनर, एडेल, टिम कुक, कॉर्टनी कार्दशियन, स्कूटर ब्राउन, फिल नाइट जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।
क्या है बीबर के बंगले की खास बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीबर का बंगला एकदम लग्जरी है। इसमें 7 बेडरूम के साथ 9 वॉशरूम है। बंगले में 10 हजार स्क्वायर फुट का लिविंग स्पेस भी है। जस्टिन बीबर से पहले एलन नाम के एक निवेशक ने इस बंगले को खरीदा था। उन्होंने साल 2019 में इस बंगले को 6.3 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वे चार साल तक इसके मालिक रहे। इस दौरान उन्होंने घर में एक बड़ा इन्फिनिटी पूल एस्ट्रोटर्फ लॉन, खेल कोर्ट, एक गेस्ट हाउस और चार कार वाले गैराज को जोड़ा था।
आखिर क्यों उड़ी तलाक की अफवाह
बंगले की खरीददारी की खबर तब सामने आई है, जब इन दोनों के बीच तलाक की अफवाहें चरम पर है। हालांकि, बीबर की पत्नी हैली ने कई मौकों पर इन अफवाहों को खारिज किया है। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी। इनके तलाक की अफवाह के पीछे का आधार यह है कि दोनों को लंबे समय से सार्वजनिक रूप से एक साथ नहीं देखा गया है।