फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, खुद के बचाव में डाली याचिका

Thu, 06 Apr 2023 06:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबर आ रही है कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में मुख्य आरोपी माने जा रहे समर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में याचिका डाली है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आकांक्षा के सुसाइड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने उनके कथित बॉयफ्रेंड समर समर सिंह पर उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अक्षरा की मां का कहना था कि अक्षरा बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाया है। इस केस में अब खबर आ रही है आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में मुख्य आरोपी माने जा रहे समर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में याचिका डाली है।
विज्ञापन


समर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
खबर आ रही है कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे सुसाइड केस को मद्देनजर रखते हुए समर सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने ऊपर लगी एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका डाली है। समर सिंह की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि उस पर जो भी आरोप लगा है वह सब निराधार है।

इसे भी पढ़ें- Raveena Tandon: रवीना की बेटी राशा के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, गुस्साई एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार है समर सिंह
इसके अलावा पुलिस ने आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले को लेकर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ लुक नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में समर सिंह और उनके भाई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि बीते 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में मिला था। अभिनेत्री की मां ने समर सिंह पर आरोप लगाया था, जिसके बाद से समर सिंह और संजय सिंह फरार है। पुलिस को दोनों की तलाश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें