हाल ही में, अभिनेता मनोज बाजपेयी 'गुलमोहर' फिल्म को लेकर चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। इससे कुछ दिन पहले उनके करियर का एक अहम दिन तब आया था, जब उनकी 100वीं फिल्म 'भैया जी' रिलीज हुई थी। अब मनोज बाजपेयी फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी कोई फिल्म या सीरीज नहीं, बल्कि उनका कीमती घर है।