फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: कौन हैं बाबा सिद्दीकी? वो नेता जिन्होंने शाहरुख खान-सलमान खान की कराई थी दोबारा दोस्ती

Sat, 12 Oct 2024 10:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और सलमान खान की तुलना उनके सुपरस्टारडम के लिए की जाती है। दोनों अभिनेताओं के बीच आज अच्छी दोस्ती भी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वे एक-दूसरे के साथ हाई-प्रोफाइल विवाद में उलझे हुए थे। दोनों के बीच रहा मनमुटाव बाबा सिद्दीकी की वजह से खत्म हुआ था।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। बाबा सिद्दीकी का मुंबई की सियासत से लेकर बॉलीवुड तक दबदबा रहा। शाहरुख खान और सलमान खान की तुलना उनके सुपरस्टारडम के लिए की जाती है। दोनों अभिनेताओं के बीच आज अच्छी दोस्ती भी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वे एक-दूसरे के साथ हाई-प्रोफाइल विवाद में उलझे हुए थे। दोनों के बीच रहा मनमुटाव बाबा सिद्दीकी की वजह से खत्म हुआ था। सिद्दीकी ऐसे नेता थे, जिनकी इफ्तार पार्टी में बड़े सितारे जाते थे। 

विज्ञापन


कैटरीना के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि साल 2008 में कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों सितारों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद दोनों सितारों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी। किसी इवेंट में मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। 

इफ्तार पार्टी में दोबारा दोस्ती हुई
कुछ साल बाद ही दोनों सुपरस्टार्स का यह झगड़ा खत्म भी हो गया। इसका पूरा श्रेय बाबा सिद्दीकी को जाता है। ईद के मौके पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के तमाम नामचीन सितारों का जमावड़ा लगता था। साल 2013 में सलमान और शाहरुख की बीच की दूरियां सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में खत्म हुईं। इस इफ्तार पार्टी में दोनों ने मनमुटाव को भूलाकर एक दूसरे को गले लगा लिया था।
विज्ञापन


कौन थे बाबा सिद्दीकी?
बाबा सिद्दीकी कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे और एक बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने एनएसयूआई के जरिए छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कब क्या हुआ?
- बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाईं।
- बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियों में से दो गोली पेट में, एक सीने में लगी।
- वारदात के तुरंत बाद एनसीपी नेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। 
- कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें