फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Ravi Kishan: बढ़ती जा रही हैं रवि किशन की मुश्किलें, इंसाफ की उम्मीद लिए अपर्णा सोनी पहुंचीं हाई कोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 22 Apr 2024 08:22 PM IST

सार

अभिनेता रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा सोनी पर एफआईआर दर्ज करवाया है। वहीं अब अपर्णा ने इंसाफ के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों की मानें तो अपर्णा ने कहा है कि उनपर दर्ज एफआईआर दुर्भावनापूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम


प्रीति शुक्ला ने अपर्णा सोनी पर लगाए गंभीर आरोप 

प्रीति शुक्ला अभिनेता रवि किशन की पत्नी हैं। पिछले शनिवार को उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में अपर्णा सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने एफआईआर में कहा है कि अपर्णा उर्फ अपर्णा सोनी ने उनके पति रवि किशन पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने रवि किशन को ब्लैकमेल करने के लिए 20 करोड़ रुपये भी मांगे हैं। 


Rajinikanth: ‘कुली’ से एक्शन का धमाका करने को तैयार रजनीकांत, टीजर ने बढ़ाई प्रशंसकों के दिल की धड़कन


अपर्णा ने इंसाफ के लिए खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा 

अभिनेता रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा सोनी पर एफआईआर दर्ज करवाया है। वहीं अब अपर्णा ने इंसाफ के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों की मानें तो अपर्णा ने कहा है कि उनपर दर्ज एफआईआर दुर्भावनापूर्ण है। यह कानून की धाराओं का दुरूपयोग है। अपर्णा ने आगे कहा कि रवि किशन उनकी बेटी शिनोवा के बायलॉजिकल पिता हैं और उन्होंने बस इस बात का दावा किया है। अपर्णा के मुताबिक यह दावा किसी आपराधिक श्रेणी में नहीं आता है। 


Shirsha Guha: इतनी हंसी उड़ाई कि अब हिंदी बोलने की हिम्मत नहीं होती, ‘दो और दो प्यार’ की निर्देशक का खुलासा


शिनोवा को मिले इंसाफ 

अपर्णा सोनी कहती हैं, 'मैंने रवि किशन से किसी भी प्रकार के जबरन वसूली की मांग नहीं की है। मैं बस अपनी बेटी शिनोवा को इंसाफ दिलाना चाहती हूं'। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपर्णा सोनी को चुप करवाने के लिए उनपर यह एफआईआर दर्ज करवाया गया है। यह एफआईआर कुछ और नहीं बल्कि प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next