फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anup Soni Deepfake Video: अनूप सोनी हुए डीपफेक का शिकार, लाखों लोगों ने देखा फर्जी वीडियो

Sun, 12 May 2024 05:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान और रणवीर सिंह के बाद अब अभिनेता अनूप सोनी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं। फर्जी वायरल वीडियो में वह एक सट्टेबाज टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
अनूप सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @anupsoni3
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपफेक वीडियोज के वायरल होने का सिलसिला रुक नहीं रहा। सबसे ज्यादा अभिनेता इसके शिकार हो रहे हैं। एआई की मदद से उनकी फोटो और आवाज को कॉपी कर भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं। अब अभिनेता अनूप सोनी इसका शिकार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक डीपफेक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आईपीएल का सट्टा लगाने की बात कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर डीपफेक वीडियो को लेकर चेतावनी जारी की है।

 

विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल के वीडियो का लिया सहारा

अभिनेता अनूप सोनी के एआई द्वारा बनाए गए इस फर्जी वीडियो में उनके शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के वीडियो का सहारा लिया गया है। उनकी आवाज को एआई द्वारा वीडियो में उपयोग कर एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करने की बात कही गई है। 
Heeramandi: हीरामंडी गाने की शूटिंग के दौरान अदिति फव्वारे में गिरने वाली थीं, खुद साझा किया दिलचस्प किस्सा

 

क्या है वीडियो में?

विज्ञापन


अनूप सोनी के फर्जी वायरल वीडियो में रोहित खट्टर नाम के व्यक्ति के टेलिग्राम चैनल ज्वॉइन करने की अपील की गई है। अभिनेता की एआई द्वारा उत्पन्न आवाज में कहा गया है, ‘एक ऐसे बंदे के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसका नाम सुनकर सट्टेबाज कांपते हैं, क्योंकि इसने एक के बाद एक मैच पास दिया है। रोहित खट्टर जो सबसे बड़ा क्रिकेट का फिक्सर है, जो बड़े-बड़े मैच फिक्स करके जेल भी जा चुका है। इसके टेलिग्राम को ज्वॉइन करिए।’

 

विज्ञापन


अभिनेता ने किया सतर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए अनूप ने एक बयान में कहा, ‘यह पूरी तरह से फर्जी वीडियो है, और हम सभी को सतर्क रहना होगा कि इन दिनों चीजों को कैसे और किस हद तक हेरफेर किया जा रहा है। आवाज पूरी तरह से ऐसी लगती है जैसे मैं ही कह रहा हूं। यहां तक कि वीडियो क्लिप भी 'क्राइम पेट्रोल' के हैं, कृपया सतर्क रहें।’

 

फर्जी वीडियो को मिले लाखों व्यूज

अनूप सोनी के इस फर्जी वीडियो पर लाखों व्यूज आए हैं। पिछले कुछ दिनों से इस तरह के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अनूप से पहले अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह इसका शिकार हो चुके हैं।
Janhvi Kapoor: जैंडाया-उर्फी जावेद को कॉपी करती हैं जान्हवी, प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें