फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Actor Bobby Deol: आर्यन खान की वेब सीरीज पर बड़ा अपडेट, स्टारडम में दिखेगा बॉबी देओल का जलवा

Tue, 09 Apr 2024 05:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड बादशाह के बेटे आर्यन खान जल्द ही एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। आर्यन की इस सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और करण जौहर के अलावा बॉबी देओल का रोल काफी दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन
बॉबी देओल, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' में एनिमल से धमाल मचाने वाले बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इस सीरीज में बॉबी का धमाकेदार रोल है। बॉबी ने इस सीरीज की काफी हदतक शूटिंग पूरी कर ली है। यह वेब सीरीज शोबिज की दुनिया पर आधारित होगी। आर्यन खान की इस सीरीज में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और करण जौहर के अलावा आर्यन के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


बॉबी देओल का रोल होगा दमदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग पूरी कर ली है। वेब सीरीज 'स्टारडम' से आर्यन खान बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आर्यन अपनी सीरीज स्टारडम की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आर्यन की इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। इस सीरीज में शोबिज को अनोखे ढंग से दिखाया जाएगा।

फिल्म की शूटिंग
आर्यन खान की इस सीरीज में बॉबी देओल अहम रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल ने पिछले महीने यानी की मार्च में  ही वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग पूरी कर ली है। बॉबी के हिस्से की ज्यादातर शूटिंग यशराज फिल्म्स के स्टूडियो और मंबई के चित्रकूट ग्राउंड में फिल्माया गया है। वेब सीरीज आने से पहले ही यूनिट के लोग बॉबी के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सीरीज की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होते ही बॉबी अपने हिस्से की डबिंग की तैयारी में लग गए।
विज्ञापन


स्टारडम में कौन-कौन कलाकार होंगे
इस सीरीज पर पिछले साल जुलाई में काम शुरू किया गया था। सीरीज में शाहरुख खान के अलावा रणवीर सिंह, करण जौहर, रणबीर कपूर, लक्ष्य लालवानी और बॉबी देओल नजर आएंगे। पूरी सीरीज में शाहरुख खान का रोल काफी छोटा है। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले हैं आर्यन की इस सीरीज को  शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस कर रही है।

फिल्म एनिमल में बॉबी देओल की जमकर तारीफ हुई थी। फैंस बॉबी को एक बार फिर से दमदार रोल में देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान और सुहाना खान की तरह आर्यन खान एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते हैं बल्कि वो पर्दे के पीछे रहकर एक बेहतर निर्देशक बनना चाहते हैं। इसके अलावा आर्यन की एक कपड़ों की कंपनी भी है। इन कपड़ों की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें