फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या के काम से मिली उनकी गर्ल गैंग को सीख, बोलीं- उन्हें पता है चीजों से कैसे करना है डील

Sun, 29 Sep 2024 09:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि उनकी दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर को उनके करियर से काफी सीख मिली है। अनन्या पांडे ने कहा कि उनकी दोस्तों को पता है कि मीडिया के साथ कैसे डील करना है।   
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर अपनी बचपन को दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ देखी जाती हैं। वह दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो भी शेयर करती रहती हैं। अपनी दोस्तों को लेकर अनन्या पांडे अब एक नया खुलासा करते हुए अपनी दोस्त के करियर को लेकर खुलासा किया है। अनन्या ने कहा कि हमारी गर्ल गैंग को पहले से पता है कि मीडिया के साथ कैसे डील करनी है।

विज्ञापन

अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने करियर से खुश हैं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने कहा कि उनकी दोस्त जो अब करियर शुरू कर रही हैं या करने वाली हैं, उनके लिए मेरी बॉलीवुड की जर्नी काफी सहायक साबित हो सकती है। अनन्या ने कहा, 'सभी की यात्रा अलग होती है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने सही समय पर ये शुरू कर दिया। मुझे ऐसा लगता है कि मेरे दोस्त 24-25 साल की उम्र में इसकी शुरुआत कर रहे हैं, वे अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। उन्हें यह भी मालूम है कि मीडिया के साथ डील कैसे करना है। अनन्या ने यह भी कहा कि उनकी दोस्त सेट पर तैयार होकर आती हैं, हालांकि जब वे बॉलीवुड में आईं थीं तो उन्हें ये सब नहीं पता था।

Pankaj Tripathi: जब शादी से पहले पत्नी मृदुला के लिए लड़का देखने गए थे पंकज त्रिपाठी, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना के बाद से लोगों की पसंद में आया है बदलाव
अनन्या पांडे ने कहा कि कोरोना के बाद से लोगों की पसंद में काफी बदलाव आया है। कोरोना के बाद से लोग ओटीटी की तरफ बढ़ गए हैं। ओटीटी पर उनकी पहली कैसी होती इसका उन्हें अंदाजा नहीं है। बता दें कि सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म  'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, उनकी अगली फिल्म किंग है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आने वाली हैं। शनाया कपूर अब दक्षिण के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल द्वारा निर्देशित अखिल भारतीय फिल्म वृषभा से डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें