सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को हमेशा की तरह अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मिलने के लिए आए। इस बार बिग बी अकेले नहीं, बल्कि उनके साथ उनके नाती अगस्त्य नंदा भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस दौरान के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें बिग बी अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। हमेशा की तरह फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, इस बार अमिताभ बच्चन ने जब अगस्त्य का परिचय कराया, तो उन्हें थोड़ी अतिरिक्त खुशी मिली।
बिग बी के साथ फैंस से मिले अगस्त्य नंदा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अमिताभ बच्चन हाथ हिलाकर प्रशंसकों से मिलते हैं। इसके तुरंत बाद ही वह पीछे मुड़कर अगस्त्य को अपने साथ आने के लिए बुलाते हैं। इसके बाद अगस्त्य अपने नानू के साथ मिलकर फैंस की भीड़ का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। ऐसा करते हुए उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिली। इस दौरान अगस्त्य नंदा सफेद आउटफिट में नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
ब्लॉग साझा कर अमिताभ बच्चन ने लिखी ये बात
अमिताभ बच्चन ने अपने रविवार के दिन के बारे में बात करते हुए ब्लॉग पर लिखा, 'बारिश थम गई, अजीब समय पर सूरज की झलक दिखी, लेकिन फिर बारिश हुई और सभी को पकड़ने के लिए घर के अंदर जाना पड़ा। ओलंपिको, हम कुछ जीतते हैं, हम उपस्थिति दर्ज कराते हैं और प्रगति को पीछे छोड़ देते हैं, जैसे-जैसे समय बीतता है। भारतीय एथलेटिक दुनिया की ताकत और दृढ़ संकल्प बेहतर गति से घूमती है।'
केबीसी की शूटिंग में बिजी हैं बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा कर उन्होंने हॉट सीट पर कमजोर और फिर भी मजबूत बने रहने के लिए प्रतियोगियों की प्रशंसा की। बड़े पर्दे की बात करें तो बिग बी इन दिनों कल्कि 2898 एडी में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह इस फिल्म के सीक्वल में वापसी करेंगे। वहीं, अगस्त्य नंदा अपनी आगामी फिल्म इक्कीस में व्यस्त हैं।
Phir Aayi Hasseen Dillruba: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की लेखिका कनिक ढिल्लों का खुलासा, इस फिल्म से मिली प्रेरणा