फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sa Re Ga Ma Pa 2023: 'सा रे गा मा पा' शो के विजेता बने एल्बर्ट काबो लेप्चा, निष्ठा शर्मा रहीं पहली रनर अप

Mon, 27 Nov 2023 12:28 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एल्बर्ट काबो लेप्चा, गोविंदा, सुनीता आहूजा - फोटो : social media
विज्ञापन
छोटे पर्दे का पॉपुलर रियलिटी सिंगिंग शो 'सा रे गा मा पा' को तीन महीने के प्रीमियम के बाद अपना विजेता मिल गया है। बीते दिन इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल के रहने वाले एल्बर्ट काबो लेप्चा को 'सा रे गा मा पा 2023' का विनर घोषित किया गया। वहीं, निष्ठा शर्मा और रणिता बनर्जी इस सीजन के पहले और दूसरे रनर अप रहें। 
विज्ञापन


बतौर गेस्ट शो में पहुंचे थे गोविंदा
'सा रे गा मा पा' शो के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसके अलावा शो के फिनाले में अरुणा ईरानी भी नजर आएं। इस शो को अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और नीति मोहन जज कर रहे थे। वहीं, 'सा रे गा मा पा' शो को होस्ट आदित्य नारायण कर रहे थे।



यह भी पढ़ें: Alizeh Agnihotri: 'हाईवे' से मिली अलीजेह को अभिनय करने की प्ररेणा, अभिनेत्री ने करियर को लेकर किया खुलासा
विज्ञापन


अल्बर्ट काबो लेप्चा बने विजेता
'सा रे गा मा पा' शो जीतने के बाद एल्बर्ट काबो लेप्चा ने मीडिया से बात की और कहा, 'मैं इस शो को जीतकर बेहद खुश हूं। अन्य सभी प्रतियोगी समान रूप से इस ट्रॉफी के हकदार थे क्योंकि हर कोई समान रूप से प्रतिभाशाली है।' सोशल मीडिया पर एल्बर्ट काबो लेप्चा को सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाई दे रहे हैं। 'सा रे गा मा पा 2023' के विजेता अल्बर्ट काबो लेप्चा पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के रहने वाले हैं और वर्तमान में कोलकाता में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


1995 में हुई शो की शुरुआत
बता दें कि 'सा रे गा मा पा' छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग शो है। इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी। अब तक इस शो के कई सीजन आ चुके हैं। इस साल शो का प्रीमियम तीन महीने पहले शुरू हुआ था। साल 2023 में 'सा रे गा मा पा' का यह 31वां सीजन था।

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: द आर्चीज की स्टारकास्ट को लेकर जोया पर नहीं उठने चाहिए सवाल, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले जावेद अख्तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें