अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। इसके लिए वे नियमित कसरत करते हैं तो डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। हालांकि, वे एक दिन चीट डे भी रखते हैं। अभिनेता ने इसे जरूरी बताया।
अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। बॉलीवुड में खिलाड़ी के रूप में मशहूर अक्षय आज लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में शामिल हुए। यहां उन्होंने सिनेमा में एक्शन और स्टंट पर बात की। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिटनेस के राज भी साझा किए। अक्षय कुमार अपने अनुशासन के लिए लोकप्रिय हैं। यहां अभिनेता ने अपनी सेहत के तमाम राज साझा किए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
चीट डे पर पकवान खाते हैं खिलाड़ी
अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। इसके लिए वे नियमित कसरत करते हैं तो डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। हालांकि, वे एक दिन चीट डे भी रखते हैं। अभिनेता ने इसे जरूरी बताया। संवाद में जब उनसे पूछा गया कि वे चीट जे पर क्या खाते हैं? इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'चीट डे होना चाहिए। बॉडी को शॉक देना जरूरी है। मैं चीट डे में छोले-पूरी और हलवा खाना पसंद करता हूं'।
Amar Ujala Samvad 2024: अक्षय ने इशारों में की सीएम योगी की तारीफ, यूपी में अनुशासन को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
किस फिल्म को न कर पाने का मलाल?
इसके अलाव अक्षय कुमार से सवाल पूछा गया कि उन्हें अपने करियर में किस फिल्म को ठुकराने का मलाल है? इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'एक्शन फिल्मों में मुझे 'सिंघम' मिली होती तो अच्छा होता'। संवाद में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी हिस्सा लेने पहुंचे। जब उनसे भी यही सवाल पूछा गया कि किस फिल्म को ठुकराने का मलाल है तो टाइगर ने कहा, 'फिलहाल ऐसा मलाल नहीं है। अब तक तो खुशकिस्मत रहा हूं'।
क्या है अक्षय की दिनचर्या?
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार से उनकी दिनचर्या के बारे में सवाल किया गया। इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं रात को साढ़े नौ बजे तक सो जाता हूं। मैं सुबह चार-साढ़े चार बजे उठ जाता हूं। तब पत्नी और बच्चे सो रहे होते हैं तो तनाव नहीं होता। दो-तीन घंटे खुद के लिए चाहिए होते हैं, जब आप अकेले हों, खुद के बारे में सोचें और फोन-इंस्टाग्राम न देखें। डेढ़ घंटे वर्कआउट करता हूं। फिर नाश्ते के बाद काम पर चला जाता हूं। मुझे डे शिफ्ट पसंद हैं। जब नाइट शिफ्ट होती है तो हम दोनों ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बहुत कोसते हैं। कभी-कभी काम होता है तो जागना पड़ता है'।
Shah Rukh Khan: शाहरुख और सुहाना की फिल्म 'किंग' की तैयारी शुरू, शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट