तकनीक के फायदे हैं तो तमाम नुकसान भी हैं। तकनीक के सहारे सूचनाओं को भ्रामक बनाकर लोगों तक पहुंचाने का काम सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रहा है। इसका शिकार बॉलीवुड हस्तियां हो रही हैं। लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। चुनाव का पहला चरण कल 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के ऐसे फर्जी वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह किसी पार्टी विशेष को मतदान का आग्रह करते दिख रहे हैं। बीते दिनों आमिर खान का वीडियो सामने आया था। अब अभिनेता रणवीर सिंह का फेक वीडियो सामने आया है।