फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: ‘2 स्टेट्स’ फिल्म के दस साल पूरे होने पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बीटीएस वीडियो किया साझा

Thu, 18 Apr 2024 01:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के दस साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने एक बीटीएस वीडियो फैंस के साथ साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सिंघम अगेन’ के खलनायक और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के दस साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अनगिनत यादें’। वीडियो देखकर लगता है कि अभिनेता भावुक महसूस कर रहे हैं। सितारों से सजी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को शुक्रवार को दस साल पूरे हो गए। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थी। अभिनेता ने इस अवसर पर फिल्म का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन


अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने फिल्म और फिल्मी पर्दे के पीछे का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘दस साल, अनगिनत यादें’। वीडियो में अर्जुन ने फिल्म शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियां साझा की। वीडियो में अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनके मैं बहुत खुश हूं और आभारी हूं। वीडियो के अंत में अभिनेता ने कहा कि स्टोरी में हीरो हो ना हो स्टोरी हीरो होनी चाहिए और ये वाली स्टोरी तो हीरो थी। बता दें कि फिल्म लेखक चेतन भगत की मशहूर किताब ‘2 स्टेट्स: स्टोरी ऑफ माई मैरिज’ पर आधारित थी, जिसे अभिषेक वर्मन ने पर्दे पर उतारा था। फिल्म का निर्माण करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर किया था।

करियर की सबसे सफल फिल्म है ‘2 स्टेट्स’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर के अब तक के करियर की सबसे सफल फिल्म  ‘2 स्टेट्स है। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ‘स्टारडस्ट बेस्ट मेल एक्टर अवॉर्ड’ के लिए नॉमिनेट भी हुए थे। अर्जुन कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें