फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- 'सीएए लोकतंत्र का सच्चा कार्य है'

Fri, 15 Mar 2024 05:37 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आज शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर पीएम मोदी की प्रशंसा की है। 
विज्ञापन
मैरी मिलबेन-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के किए गए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने इसे फैसले को उनके दयालु नेतृत्व का प्रदर्शन कहा है। मिलबेन ने आज शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर पीएम मोदी की प्रशंसा की है। इससे पहले सोमवार को भी एक पोस्ट साझा कर उन्होंने सीएए का समर्थन किया था।

विज्ञापन

पोस्ट साझा कर की पीएम की तारीफ

मैरी मिलबेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपनी आस्था के कारण सताए जा रहे लोगों के प्रति दयालु नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह भारत में उन्हें घर उपलब्ध करा रहे हैं। धार्मिक स्वतंत्रता चाहने वाले ईसाइयों, हिंदुओं, सिखों, जैन और बौद्धों के लिए शांति का मार्ग। प्रधानमंत्री मोदी जब तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुने जाएं, तो एक बेहतर लोकतांत्रिक बनने का लक्ष्य रखें।' उन्होंने लिखा, 'नागरिक संशोधन अधिनियम लोकतंत्र का सच्चा कार्य है।'


सीएए को लेकर क्या बोलीं मैरी मिलबेन

इसके साथ ही गायिका ने अमेरिकी विदेश विभाग से पीएम मोदी के नेतृत्व को पहचानने और भारत के साथ बेहतर राजनयिक संबंधों के लिए प्रयास करने का आग्रह भी किया, खासतौर पर उनके तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने की स्थिति में। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीएए लोकतंत्र की वास्तविक अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जो कमजोर समुदायों को सुरक्षा और आश्रय प्रदान करता है।

विज्ञापन

मैरी मिलबेन ने किया सीएए का समर्थन

वहीं सोमवार को क्रेंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा के बाद मैरी मिलबेन ने ट्वीट कर इसका समर्थन किया था। मैरी मिलबेन ने लिखा था, 'एक ईसाई, आस्थावान महिला और धार्मिक स्वतंत्रता की वैश्विक समर्थक के रूप में, मैं आज नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के कार्यान्वयन की घोषणा करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करती हूं, जो अब सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों, ईसाइयों, हिंदुओं को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करती है।'

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें