फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Seal: 'अमर प्रेम की प्रेम कहानी' में अभिनय को लेकर बोले आदित्य सील, कहा- सनी से दोस्ती ने काम किया आसान

Sun, 13 Oct 2024 05:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'अमर प्रेम की प्रेम कहानी' को काफी सराहना मिली है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर अभिनेता आदित्य सील ने जानकारियां साझा करते हुए कहा कि सनी सिंह के साथ दोस्ती की वजह से भी दोनों के लिए काम काफी आसान हो गया था। 
 
विज्ञापन
सनी सिंह-आदित्य सील - फोटो : इंस्टाग्राम @adityaseal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य सील की पहचान एक प्रतिभाशाली अभिनेता की है। 'अमर प्रेम की प्रेम कहानी' में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से काफी वाहवाही बटोरी है। इस फिल्म में उन्होंने एक साहसिक किरदार निभाया है, जो भावनात्मक रूप से काफी गहन है। हाल में ही न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी तैयारियों को लेकर बात की है। उन्होंने इस दौरान आने वाली रचनात्मक चुनौतियां और इस जटिल कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए की गई तैयारियों को लेकर जानकारियां साझा की हैं।

विज्ञापन


विविधतापूर्ण किरदारों से बेहतर हुई आदित्य की अभिनय क्षमता
अभिनेता ने इस बातचीत के दौरान कहा कि अपने करियर में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं करने से उन्हें अपने अभिनय क्षमता को बेहतर करने में काफी मदद मिली है। अभिनेता ने कहा कि अमर प्रेम की प्रेम कहानी में अभिनय करने के बाद मानवीय भावनाओं को समझने और कहानी कहने की उनकी समझ में व्यापकता आई है। इस फिल्म में आदित्य सील की भूमिका मुख्यधारा के भारतीय सिनेमा में एलजीबीटीक्यू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभिनेता ने कहा कि कई रूढ़िवादी चित्रणों के विपरीत उनका दृष्टिकोण चरित्र को सामान्य बनाना और प्रेम कहानी को किसी भी अन्य प्रेम संबंध की तरह ही प्रामाणिकता के साथ दर्शकों के सामने लाना था।
Bhojpuri Actors: इस साल इन भोजपुरी सितारों के गानों ने हिंदी दर्शकों को झुमाया, पवन सिंह ने गाए दो गाने
विज्ञापन

पहले से था एलजीबीटीक्यू के लोगों से परिचय- आदित्य सील 
अपनी इस भूमिका के लिए अपनी तैयारी पर विचार करते हुए अभिनेता ने बताया, "तैयारी पूरी चीज को सामान्य बनाने की कोशिश थी। कई लोग सोच सकते हैं कि इसके लिए समुदाय के कई लोगों से मिलना आवश्यक है, लेकिन मेरे लिए यह आवश्यक नहीं था। मैं पहले से ही एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को जानता था, मैं इसे बस किसी भी अन्य प्रेम कहानी की तरह देखना चाहता था, जहां दो व्यक्ति प्यार में हैं बस।" अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने किसी खास तरीके के कपड़े पहनने या अलग दिखने की कोशिश नहीं की, जिससे इस समुदाय को लेकर पूर्वधारणाओं को बल मिल सके। 
विज्ञापन

Anees Bazmee: भूल भुलैया 2 से लेकर रेडी तक, कैसा रहा अनीस बज्मी की पिछली पांच फिल्मों का हाल
सनी के साथ दोस्ती की वजह से काम हो गया आसान- आदित्य
सनी सिंह के साथ रोमांटिक लीड की भूमिका में नजर आए आदित्य ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दोनों को एक-दूसरे के साथ और भूमिका के साथ सहज होने में एक-दो दिन लग गए। उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब हमने झिझक की दीवार गिरा दी, तो लिंग वाला पहलू फीका पड़ गया, जिसके बाद ये सिर्फ दो दोस्तों के ऊपर रह गया, जो केमिस्ट्री बनाने के लिए एक साथ काम कर रहे थे। अभिनेता ने बताया कि उनकी और सनी सिंह की दोस्ती की वजह से कैमरे के सामने भी दोनों के लिए काम आसान हो गया। 
Lokesh Kanagaraj: एलसीयू के सभी अभिनेताओं को साथ लाएंगे लोकेश कनगराज, किया महत्वाकांक्षी फिल्म का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें