फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhtabeej: राज-डीके की इस सीरीज में एक्शन करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर! सामंथा रुथ प्रभु के साथ जमेगी जोड़ी?

Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर जल्द ही राज और डीके की अगली वेब सीरीज में सामंथा रूथ प्रभु के साथ नजर आ सकते हैं। इस सीरीज का नाम 'रक्तबीज' रखा गया है। अगस्त तक मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जल्द ही राज और डीके की अगली वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज का नाम 'रक्तबीज' रखा गया है। इसके लिए आदित्य को ऑफर मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्शन सीरीज में आदित्य के साथ सामंथा रूथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में होंगी। 'द नाइट मैनेजर' के बाद आदित्य रॉय कपूर का ओटीटी के लिए दूसरा प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन

सामंथा के साथ स्क्रीन साझा करेंगे आदित्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि आदित्य ने मई में ही इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी। इसके तुरंत बाद निर्माताओं ने सामंथा को भी इस सीरीज में शामिल कर लिया था। दोनों कलाकारों ने सीरीज के लिए अपनी-अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों इस एक्शन सीरीज के लिए साथ में भी ट्रेनिंग लेगें। खबर के मुताबिक, राज और डीके की जोड़ी फिलहाल फैमिली मैन के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद ये निर्देशक जोड़ी इस साल अगस्त तक 'रक्तबीज' को फ्लोर पर लाने की योजना बना रहे हैं।


निर्देशक जोड़ी ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, निर्देशक जोड़ी या दोनों कलाकारों की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।  राज और डीके की फैमिली मैन में भी सामंथा रूथ प्रभु नजर आई थीं। इसके बाद वह अब अभिनेता वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस सीरीज को एक जासूसी एक्शन थ्रिलर के दिल दहला देने वाले तत्वों को एक प्रेम कहानी के साथ दिखाया गया है। ये 90 के दशक की जीवंत टेपेस्ट्री पर आधारित है। दर्शकों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

सिटाडेल का हिस्सा बनकर खुश हैं सामंथा

सामंथा रूथ प्रभु ने इस सीरीज को लेकर एक इवेंट में कहा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करूंगी। ये मेरे लिए बड़ी जीत है। मुझे नहीं लगा कि मैं सिटाडेल का हिस्सा बनूंगी। मैं राज, डीके, सीता और अमेजन की बहुत आभारी हूं।' वहीं, आदित्य रॉय कपूर अगली बार 'मेट्रो इन डिनो' में नजर आएंगे, जो 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल होगी। इसमें आदित्य के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। 

विज्ञापन


Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में अपनी भूमिका के लिए काफी उत्सुक थे कार्तिक, लेखक ने साझा किया अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें