फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: क्या एक-दूजे को डेट कर रहे हैं अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर? चंकी पांडे से मिले अभिनेता

Sun, 11 Aug 2024 11:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंकी पांडे और आदित्य रॉय कपूर को बीते दिन शनिवार एक ही जगह पर एक साथ देखा गया। ऐसी अफवाह है कि आदित्य अभी भी अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं, लेकिन लोगों से छुपा रहे हैं।

विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे-चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य रॉय कपूर और चंकी पांडे को बीते दिन शनिवार को एक हेयर सैलून में एक-दूसरे से मिलते देखा गया। आदित्य और अनन्या के कथित ब्रेकअप के बाद यह पहली बार है, जब आदित्य और चंकी एक साथ देखे गए हैं।

क्या अभी भी एक-दूजे को डेट कर रहे हैं आदित्य-अनन्या

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पहले एक-दूजे को डेट कर रहे थे, लेकिन अचानक दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने लव रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है और ना ही इन दोनों के परिवारवालों ने दोनों के लव रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की है। लेकिन फिर भी दोनों को अक्सर कई सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा जा चुका है। लेकिन हाल फिलहाल में दोनों की राहें एक-दूजे से जुदा होती नजर आईं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य और चंकी पांडे को एक ही जगह पर एक साथ देखा गया।

चंकी और आदित्य एक साथ एक ही छत के नीचे
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चंकी एक सैलून की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं और कुछ ही देर के बाद आदित्य भी उसी सैलून में उनके पीछे-पीछे जाते दिखाई दिए। दोनों एक ही छत के नीचे थे, तब आदित्य और चंकी ने अपनी मुलाकात को कैमरों से दूर रखा। यह पहली बार नहीं है, जब चंकी और आदित्य को अनन्या के साथ अभिनेता के अफवाह भरे अलगाव के बाद एक साथ देखा गया हो। 

विज्ञापन

 

क्या वॉकर को डेट कर रही हैं अनन्या 
इस बीच, अनन्या पांडे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने कथित ब्रेकअप से आगे बढ़ती दिख रही हैं। अनन्या का नाम अब पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या की वॉकर से मुलाकात क्रूज पर हुई थी और इसके बाद से दोनों को साथ देखा जा चुका है। अफवाहें यह भी है कि दोनों के बीच अब काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। बता दें वॉकर जामनगर में रहते हैं और वंतारा एनिमल पार्क में अंबानी परिवार के लिए काम करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या ने अनंत-राधिका अंबानी की शानदार शादी के दौरान वॉकर ब्लैंको को अपने ‘पार्टनर’ के रूप में भी पेश किया था, जिस वजह से उनके बीच रोमांस की नई अफवाहें उड़ीं। उस दौरान अनन्या और वॉकर एक रोमांटिक गाने पर डांस करते भी देखा गया था। काम की बात करें तो आदित्य अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो…इन डिनो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर अनन्या दो नई सीरीज ‘CTRL’ और ‘कॉल मी बे’ के लिए जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra The Bluff: ’द ब्लफ' की शूटिंग हुई खत्म, प्रियंका ने निक के साथ साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें