सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वरालक्ष्मी ने शेयर की तस्वीरें
शनिवार को वरालक्ष्मी सरथकुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर इसकी जानकारी दी। तस्वीरों में वरालक्ष्मी और निकोलाई परिवारों के साथ सगाई का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में वरालक्ष्मी ने लिखा, 'सगाई.. हंसी-मजाक और हमेशा खुश रहना का वाद'। इन तस्वीरों में रेशम की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं निकोलाई सफेद कुर्ते मे नजर आए।
Anant-Radhika Pre Wedding: 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर थिरके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, गरबा भी खेलता दिखा कपल
इस साल धनुष की फिल्म में आएंगी नजर
वहीं, अगर वरालक्ष्मी की आने वाली फिल्में के बारे में बात करे तो वे 2024 में 'रायन' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन धनुष ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। धनुष और वरालक्ष्मी के अलावा इस फिल्म में कालिदास जयराम, संदीप किशन, एसजे सूर्या, सेल्वाराघवन और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वरालक्ष्मी साल की शुरुआत में रिलीज हुई तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान में भी नजर आईं थी, जो 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही।
Katrina Kaif: कैटरीना ने सास-ससुर पर लुटाया प्यार, बोलीं- उन्होंने जमीन से जुड़े दो इंसानों की परवरिश की है