फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नाएला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव

Mon, 22 Apr 2024 01:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाएला ग्रेवाल ने बताया कि 'मामला लीगल है' में काम करने से उनके भीतर कई बदलाव आए। उनके लिए रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करना, किसी अभिनय संस्थान में जाने जैसा था।
विज्ञापन
1 of 4
नाएला ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री नाएला ग्रेवाल ने अपनी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ने लोगों को जमकर हंसाया था। सभी को यह इतनी पसंद आई कि इसके दूसरे सीजन को लेकर लोग इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस वेब सीरीज में नाएला ने रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। हाल ही में, नाएला ने उन बड़े कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
नाएला ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज के सभी कलाकारों से मिला सीखने का मौका
नाएला ग्रेवाल ने बताया कि 'मामला लीगल है' में काम करने से उनके भीतर कई बदलाव आए। उनके लिए रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करना, किसी अभिनय संस्थान में जाने जैसा था। नाएला ने कहा कि उन्हें सीरीज के सभी कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिला। अभिनय के प्रति उनके दृष्टिकोण पर भी 'मामला लीगल है' के कलाकारों के मार्गदर्शन का गहरा असर पड़ा है।

Ranveer Singh: वायरल फर्जी वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने लिया एक्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

3 of 4
नाएला ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वकील की भूमिका मे नजर आई थीं नैला

नाएला ने कहा कि प्रतिभा से भरे कलाकारों के साथ काम करके वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं। इस वेब सीरीज में वकील की भूमिका निभाकर उन्हें अपनी कला के बारे में नए पहलुओं को जानने का मौका मिला। बता दें कि नाएला ने इस सीरीज में एक ऐसी वकील का किरदार निभाया है, जो हार्वर्ड से पढ़कर आई हैं और काफी आदर्शवादी हैं। वह हमेशा परेशान और वंचित लोगों की मदद करने को आतुर रहती हैं, लेकिन कोर्ट की खराब व्यवस्था के चलते खुद ही तंग हो जाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वेब सीरीज 'मामला लीगल है' - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द आएगा दूसरा सीजन

'मामला लीगल है' का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुआ था। इसमें नाएला के अलावा रवि किशन, यशपाल शर्मा, बृजेंद्र काला, विवेक मुशरान और तन्वी आजमी ने अहम किरदार निभाया था। इसके दूसरे सीजन का भी एलान हो चुका है। दर्शक एक बार फिर से तगड़े मनोरंजन की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।

Sai Ketan Rao: ‘इमली’ के अभिनेता साई केतन राव के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, हुए चोटिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें