फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: वायरल फर्जी वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने लिया एक्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Mon, 22 Apr 2024 01:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह का एक फर्जी वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के लिए कुछ बातें बोलते दिखे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में रणवीर सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को भी इस किस्म की डीपफेक वीडियो से बचने का सुझाव दे चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
कुछ दिनों पहले सामने आए इस एआई जनित डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी राजनीतिक विचारधारा पर बात करते दिखे। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने एक्शन लिया है। उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर की गई है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था'।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ ही पलों में यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है। इस मामले पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'डीपफेक से बचो दोस्तों'।

Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
फर्जी वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह न्यूज  एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दे रहे हैं। दरअसल, अभिनेता की यह उनके हालिया वाराणसी दौरे की क्लिप है। लेकिन, इस मूल वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि फर्जी वीडियो में रणवीर सिंह सरकारी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। 
Sobhita-Naga Affair: फिर शुरू हुई नागा और शोभिता के बीच अफेयर की चर्चा, यूजर्स ने पुराने तरीके से लगाया पता!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
रणवीर सिंह ऐसे इकलौते अभिनेता नहीं हैं, जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। इस चुनावी मौसम में आमिर खान का डीपफेक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इस मामले में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भी तत्काल एक्शन लिया और पुलिस शिकायत दर्ज कराई। आमिर खान के प्रवक्ता की तरफ से बाकायदा बयान जारी कर सफाई दी गई थी।
Gautami Kapoor: गौतमी कपूर को है रेट्रो फैशन से प्यार, निभाना चाहती हैं 'शान' की जीनत अमान वाला किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें