फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर ने दिखाए दमदार डोले, लोगों ने कमेंट बॉक्स में भेजे शोले

Sun, 14 Apr 2024 03:48 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इन तस्वीरों में शाहिद के साथ उनके भाई ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी सितारों की वर्कआउट तस्वीरें खूब वायरल होती है। अपने चहेते अभिनेता या अभिनेत्री को कसरत करते हुए देखकर लोग भी प्रेरणा पाते हैं। इसी सिलसिले में इस बार शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की पसीना बहाते हुए की तस्वीरें वायरल हो रही है। दोनों भाईयों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। इनकी जोड़ी को लोग खूब प्यार करते हैं।

विज्ञापन


दोनों भाईयों ने दिखाया दम
हाल ही में, अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इन तस्वीरों में शाहिद के साथ उनके भाई ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। दोनों भाई एक साथ खड़े होकर अपने-अपने दमदार बाइसेप्स दिखा रहे हैं। 

Amar Singh Chamkila: चमकीला हत्याकांड पर बनी फिल्म के निर्देशक का दांव, पूरी फिल्म डाल दी टोरेंट लिंक पर
विज्ञापन


जिम वियर में खिंचवाई फोटो
इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान जिम वियर में दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने एक बड़े आकार का शीशा लगा हुआ है। पहली और दूसरी तस्वीर पीछे से खींची गई है। वहीं, तीसरी और आखिरी तस्वीर में केवल शाहिद कपूर ही नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें खुद अपने बाइसेप्स की फोटो खींचते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन




यूजर बोले- बवाल है रे तू
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के डोलों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की। वहीं, कई सारे यूजर्स ने कमेंट बॉक्स को फायर वाले इमोजी से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड में शाहिद मेरे बचपन के क्रश है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शहर का सबसे हॉट भाई।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बवाल है रे तू"

 

Karan-Tejasswi: दिलजीत के कॉन्सर्ट में इश्क लड़ाते दिखे करण और तेजस्वी, बैकग्राउंड में बज रहा था यह हिट गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें