फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noir: लाइव एक्शन सीरीज 'नॉयर' में नजर आएंगे निकोलस केज, स्पाइडर-मैन नॉयर का दिखेगा जलवा

Thu, 16 May 2024 09:25 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निकोलस केज की आने वाली सीरीज का एलान हो चुका है। निकोलस जल्द ही 'नॉयर' में नजर आएंगे, जो मार्वल की कॉमिक 'स्पाइडर-मैन नॉयर' पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
निकोलस केज - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudios
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर विजेता अभिनेता निकोलस केज के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी आने वाली सीरीज का एलान हो चुका है। निकोलस जल्द ही 'नॉयर' में नजर आएंगे। यह सीरीज मार्वल की कॉमिक स्पाइडर-मैन नॉयर पर आधारित होगी। यह एक लाइव एक्शन सीरीज है, जिसे एमजीएम+ और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा, लेकिन प्राइम वीडियो से पहले इसे एमजीएम+ पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन




Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा

'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स'  में आवाज दे चुके हैं निकोलस
'नोयर' में 1930 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि निकोलस केज इससे पहले साल 2018 की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स'  में अपनी आवाज दे चुके हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि इस सीरीज में मार्वल के कौन-कौन से किरदार शामिल होंगे। आपको बता दें कि सोनी के पास स्पाइडर मैन फ्रैंचाइजी के 900 से ज्यादा किरदारों के राइट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chhota Bheem Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर, सुपरविलेन का भी होगा खुलासा

सोनी और मार्वल का है दूसरा प्रोजेक्ट 
सीरीज के पहले दो एपिसोड का निर्देशन हैरी ब्रैडबीर करेंगे। इस सीरीज का निर्माण सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। यह सोनी और मार्वल का दूसरा प्रोजेक्ट है। इस सीरीज के कार्यकारी निर्माता ओरेन उजील और स्टीव लाइटफुट हैं। निकोलस केज के फैंस इस सीरीज के एलान से बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वे इसे बेसब्री से देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Fahadh Faasil: फहद फाजिल की नई फिल्म का एलान, 'दृश्यम' के निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ अभिनेता ने मिलाया हाथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें