श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही पहाड़ों में छुट्टियां मनाने की अपनी तस्वीर साझा की, उनके प्रशंसकों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। दरअसल, तीन दिन पहले उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी पहाड़ों में छुट्टियां मनाते दिखे थे।
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों और खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निजी जीवन की खूब चर्चा रहती है। खासकर, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड से जुड़ी खबरों को लेकर नेटिजन्स काफी सक्रिय रहते हैं। कुछ दिनों से श्रद्धा का नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। अब एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर प्रशंसक अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों गुपचुप पहाड़ों में छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा ने साझा कीं तस्वीरें
16 अप्रैल को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को सोच में डाल दिया। तस्वीर में श्रद्धा एक सोफे पर बैठी हैं और उनके पीछे खूबसूरत पहाड़ों का नजारा है।
लाखों में सिमटी 'श्रीकांत' की कमाई, जानें कुल कलेक्शन
विज्ञापन
तीन दिन पहले राहुल मोदी भी दिखे थे पहाड़ों में
तीन दिन पहले श्रद्धा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की बहन सोनिका मोदी ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें वह ठीक उसी तरह के पहाड़ों वाले स्थान पर बैठे हैं। बता दें कि श्रद्धा ने भी सोनिका की पोस्ट को पसंद किया है।
प्रशंसकों ने लगाया अनुमान
श्रद्धा ने जैसे ही पहाड़ों वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की तो नेटिजन्स और प्रशंसकों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। चारों तरफ से कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘पीछे का दृश्य एक जैसा क्यों लग रहा है?’ वहीं, दूसरे प्रशंसक ने लिखा, ‘रिश्ता पक्का समझें?’ वहीं, कई यूजर्स ने दावा किया कि श्रद्धा और राहुल दोनों ने एक ही जगह तस्वीर ली है।
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अमर कौशिक की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी। श्रद्धा के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाएंगे।
जान्हवी और हुमा ने सादगी से जीता दिल, कैजुअल लुक में दिखीं रिया