अभिनेता विक्रांत मैसी अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक तौर पर अक्सर उन्हें शांत ही देखा गया है। लेकिन, उनका एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कैब ड्राइवर से बहस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बहस किराए को लेकर हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकांश यूजर्स विक्रांत को सही ठहरा रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला? जानते हैं..
कैब के किराए पर हुई बहस
सामने आए एक वीडियो में कैब ड्राइवर अभिनेता विक्रांत को लोकेशन तक पहुंचाने के बाद किराया मांगता दिख रहा है। ड्राइवर काफी गुस्से में है और एक्टर पर आरोप लगा रहा है। वहीं अभिनेता भी कैमरा ऑन करने पर कैब ड्राइवर पर भड़क रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है।
अचानक कैसे बढ़ा किराया?
वीडियो में कैब ड्राइवर एक्टर से किराया मांगता नजर आ रहा है। अभिनेता एतराज जताते हुए कहते हैं कि ये बढ़ कैसे गया? जब निकले थे तो 450 रुपये बता रहा था। कैब ड्राइवर कहता है, 'मतलब आप नहीं देंगे?' इस पर एक्टर कहते हैं, 'चिल्ला क्यों रहे हैं'। इसके बाद कैब ड्राइवर कैमरा के सामने कहता है, 'मेरा नाम आशीष है। मैं कैब ड्राइवर हूं। मैंने अपने पैसेंजर को उनकी लोकेशन तक पहुंचा दिया है। अब वे किराया नहीं दे रहे और गाली-गलौज भी कर रहे हैं'।
Sikandar: 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू, सलमान-रश्मिका की जोड़ी से नाखुश हुए फैंस, यूजर्स-क्या बाप-बेटी की जोड़ी है
विक्रांत ने दिया यह जवाब
वीडियो में विक्रांत भी कैब ड्राइवर पर नाराज होते हैं कहते हैं, 'कैमरा क्यों निकाल लिया? धमका रहे हो तुम, जायज बात ही तो कर रहा हूं मैं। अचानक कैसे पैसे बढ़ गए।' कैब ड्राइवर कहता है, 'ये एप वालों की गलती है'। इस पर विक्रांत कहते हैं, 'यही तो मैं कह रहा हूं कि ये आपकी गलती नहीं है। एप वालों की मनमानी है। गलत बात है कि नहीं है'। कैब ड्राइवर कहता है, 'सर आप इतना पैसा कमाते हैं और बहस कर रहे हैं।' इस पर एक्टर जवाब देते हैं, 'पैसा मेरा हो या आपका सबका मेहनत का है'।
Kannappa: प्रभास ने शुरू की 'कन्नप्पा' की शूटिंग, विष्णु मांचू ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह
प्रमोशन से जुड़ा हो सकता है मसला!
यूजर्स की इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स विक्रांत को सही ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ कहा कहना है कि यह किसी प्रमोशन से जुड़ा वीडियो भी हो सकता है। फिलहाल वीडियो को लेकर विक्रांत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Alia Bhatt: एक्शन, रोमांस से कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग होंगी आलिया भट्ट की ये आने वाली फिल्में