दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म ‘रायन’ का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म का पहला लुक साझा किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि आज यानी 9 तारीख को फिल्म का पहला गाना रिलीज होगा। इस गीत को ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने कंपोज किया है। जो आज शाम 6 बजे रिलीज कर दिया जाएगा।
तीन भाषाओं में गाना होगा रिलीज
फिल्म ‘रायन’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि यह गीत तीन भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है, जिसमें तेलुगु, तमिल और हिंदी शामिल हैं। इस गीत का तमिल वर्जन ‘अदंगथा असुरन’ के नाम से, तेलुगु में ‘थाला वांची एरागाडे’ और हिंदी में ‘कोई तोड़ ना सके’ नाम से जाना जाएगा। तमिल भाषा में इस गीत को खुद अभिनेता धनुष ने लिखा है और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने इस गाने के डांस मूव्स को कोरियोग्राफ किया है।