फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: ‘मोदी के फिर PM बनने पर पाकिस्तानी गोली का जवाब गोले से मिलेगा’, अमित शाह ने महाराष्ट्र में भरी हुंकार

Wed, 08 May 2024 10:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मतलब पाकिस्तान से दागी जाने वाली हर गोली का जवाब तोप के गोले से देने जैसा होगा।

विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब पाकिस्तान से दागी जाने वाली हर गोली का जवाब तोप के गोले से देने जैसा होगा। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर पड़ोसी देश के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के जालना लोकसभा क्षेत्र में  एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एनडीए ने पहले ही तय कर दिया है कि चुनाव के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन होगा लेकिन इंडी गठबंधन ने अब तक कोई भी नाम तय नहीं हुआ है। विपक्ष के नेता कहते हैं कि वे एक एक कर प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह ने कहा कि इस देश को किसी पार्टनरशिप कंपनी की तरह नहीं चलाया जा सकता।  

विज्ञापन


अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना 
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने दस साल काम किया और अब उनके पास अगले 25 साल का एजेंडा है लेकिन इंडी गठबंधन के पास कोई विजन ही नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ने आतंकियों को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए जवाब दिया तो दूसरी तरफ राहुल गांधी पाकिस्तान के एजेंडा को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम मोदी देश से नक्सलवाद को खत्म कर रहे हैं तो राहुल इस भी सवाल पूछ रहे हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर सीएए को खत्म करने की बात करती है। 

‘वोट बैंक के लिए विपक्ष ने किया राम मंदिर का विरोध’ 
अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी नेताओं को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण दिया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया गया। ऐसा इसलिए ताकि विपक्ष का वोट बैंक असंतुष्ट न हो। 
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे पर बरसे अमित शाह 
भाजपा की पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर कड़ा प्रहार करते हुए शाह ने दावा किया कि ठाकरे ने अब उस पार्टी के साथ गठबंधन किया है जो तीन तलाक को वापस लाना चाहती है और देश को शरिया कानून के अनुसार चलाना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह देश मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार चलेगा? शाह ने कहा कि संवैधानिक पद पाने की लालसा में उद्धव ठाकरे विपक्षी पार्टियों के साथ मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें