फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections:'लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व'; प्रधानमंत्री मोदी आम चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी होने पर बोले

Sat, 16 Mar 2024 04:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी होने पर विस्तार से बयान दिया। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व करार दिया। पीएम मोदी एक्स पर सिलसिलेवार कई पोस्ट किए और 140 करोड़ लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी होने पर खुशी का इजहार किया। सत्ता में भाजपा की वापसी का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर हैशटैग (#PhirEkBaarModiSarkar) लिखा। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी ने दावा किया कि वे चुनाव में अपने ट्रैक रिकॉर्ड और सुशासन के आधार पर जनता का समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके के बीच सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)

पीएम मोदी ने 10 साल के कार्यकाल का जिक्र किया

पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने अपने सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में विपक्षी दलों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, 10 साल पहले, हमारे सत्ता संभालने से पहले, भारत के लोग INDI गठबंधन के दयनीय शासन के कारण ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे थे। कोई भी क्षेत्र घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता नहीं रहा। अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास और जनता की संतुष्टि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से हमारा देश विकास के नये कीर्तिमान रच रहा है। हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गये हैं और करोड़ों लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। हमारी योजनाएं भारत के सभी हिस्सों तक पहुंची हैं।

प्रधानमंत्री ने भाजपा का चुनावी नारा दोहराया
बकौल पीएम मोदी, 'भारत के लोग देख रहे हैं कि एक दृढ़, उद्देश्यों पर केंद्रित और परिणाम हासिल करने को तत्पर सरकार क्या कर सकती है। इसलिए जनता सरकार को एक बार फिर मौका देना चाहती है। जनता ऐसी ही सरकार का समर्थन करना चाहती है। इसीलिए, भारत के कोने-कोने से, समाज के हर वर्ग से, लोग एक स्वर में कह रहे हैं- अब की बार, 400 पार!'

भ्रष्टाचार के ट्रैक रिकॉर्ड से हाशिए पर विपक्ष, जनता को नहीं चाहिए ऐसी सरकार
विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा विपक्ष दिशाहीन और मुद्दाविहीन है। वे बस हमें गाली दे सकते हैं और वोट बैंक की राजनीति कर सकते हैं। उनके वंशवादी दृष्टिकोण और समाज को विभाजित करने के प्रयासों को जनता स्वीकार नहीं कर रही है। उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के ट्रैक रिकॉर्ड भी उन्हें उतना ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। जनता को ऐसा नेतृत्व नहीं चाहिए।'

यही समय है, सही समय है; पहले 10 साल लोगों का आत्मविश्वास जगाने में लगाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल में वापसी को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। उन्होंने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए कहा, 'हमारे तीसरे कार्यकाल में बहुत काम करना है। पिछला दशक 70 वर्षों तक शासन करने वालों की तरफ से पैदा की गई कमियों को भरने में लगा। उन्होंने कहा कि बीते लगभग एक दशक में उन्होंने आत्मविश्वास की भावना पैदा करने का प्रयास किया। लोगों को एक बार फिर यकीन हो गया है कि भारत भी समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकता है। हम इसी भावना को आगे बढ़ाएंगे।'

अगले हजार वर्षों तक मार्गदर्शन का जिक्र
बकौल पीएम मोदी, गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और भी तेज गति से चलेगी। सामाजिक न्याय पर जोर रहेगा। हम भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करने जा रहे हैं। हम युवाओं के सपनों को पूरा करने के अपने प्रयास को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट देख सकता हूं कि आने वाले पांच वर्ष उस रोडमैप को स्थापित करने के हमारे सामूहिक संकल्प को समर्पित होंगे। यह अगले हजार वर्षों के लिए एक राष्ट्र के रूप में हमारा मार्गदर्शन करेगा। आने वाले समय में भारत समृद्धि, सर्वांगीण विकास और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक बनेगा।

'यही समय है, सही समय है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें विशेषकर गरीबों, किसानों, युवा और नारी शक्ति के आशीर्वाद से बहुत ताकत मिलती है। उन्होंने कहा, 'जब लोग कहते हैं 'मैं हूं मोदी का परिवार', तो यह मुझे खुशी से भर देता है।' उन्होंने कहा कि समर्थकों के ऐसा कहने पर उन्हें विकसित भारत बनाने के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। वर्तमान समय को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह विकसित भारत का सपना साकार करने का युग है। हम मिलकर ऐसा करेंगे! यही समय है, सही समय है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने भी दिया बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का माध्यम है।' बकौल जेपी नड्डा, 'मैं समग्र राष्ट्र की जनता से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव को और मजबूती देने का आह्वान करता हूं।'

नड्डा ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार आगामी पांच वर्षों में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें