फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

General Election: तमिलनाडु में DMK-AIADMK को चुनौती देने के लिए भाजपा का मास्टरप्लान, इन नेताओं से की मुलाकात

Wed, 13 Mar 2024 11:54 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बताया गया है कि भाजपा के नेताओं ने मंगलवार देर रात ही ओ पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन से मुलाकात की। ये दोनों ही नेता एक समय एआईएडीएमके का अहम हिस्सा रहे थे और पार्टी में प्रभावशाली रहे हैं।
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरन और ओ. पन्नीरसेल्वम। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले ही राजनीतिक दलों के गठबंधन का सिलसिला शुरू हो चुका है। जहां भाजपा ने दक्षिण में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए कई पार्टियों से गठबंधन किया है, वहीं कांग्रेस पहले ही अपने पुराने साथियों के साथ आकर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। हालांकि, इनमें तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस का गठबंधन तो तय है। लेकिन भाजपा को अब तक दो मुख्य दलों में से किसी का भी साथ नहीं मिला है। इस समस्या से निपटने के लिए पार्टी अब उन प्रभावशाली चेहरों का हाथ थामने की कोशिश कर रही है, जो पहले इन पार्टियों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि भाजपा के नेताओं ने मंगलवार देर रात ही ओ पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन से मुलाकात की। ये दोनों ही नेता एक समय एआईएडीएमके का अहम हिस्सा रहे थे और पार्टी में प्रभावशाली रहे हैं। सीट बंटवारे पर बातचीत मंगलवार देर रात शुरू हुई और आज सुबह तक जारी रही। पन्नीरसेल्वम और दिनाकरण ने दो दिन पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की थी।

पन्नीरसेल्वम को दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न मिलने का भरोसा
बताया गया है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनके उम्मीदवार ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि निर्वाचन आयोग अन्नाद्रमुक का दो पत्तियों वालाचुनाव चिह्न उन्हें आवंटित करेगा। दोनों नेताओं ने भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन


पन्नीरसेल्वम ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एनडीए बड़ा गठबंधन है और ऐसा हो सकता है कि दो-तीन लोग (दल) एक ही निर्वाचन क्षेत्र की मांग करें। उन्होंने कहा कि बातचीत से ही आगे कोई फैसला हो पाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एआईएडीएमके के दो पत्तियों वाले चुनाव चिह्न को लेकर दावा करेंगे, तो इस पर पन्नीरसेल्वम ने कहा बिल्कुल। उन्होंने कहा, ‘‘हम निर्वाचन आयोग से दो पत्तियों के चिह्न की मांग करेंगे। हमें वह चुनाव चिह्न मिलेगा और हम केवल उसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।’’

शहर के आरके नगर विधानसभा क्षेत्र में 2017 के उपचुनाव में ‘प्रेशर कुकर’ चुनाव चिह्न पर निर्दलीय के रूप में जीत हासिल करने वाले दिनाकरण ने कहा कि वह आने वाले चुनावों में भी इसी चुनाव चिह्न को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें