फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls 2024: फडणवीस ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को बोला कागज का टुकड़ा; कहा- वादे पूरे करने में हैं फेल

Mon, 15 Apr 2024 01:42 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए, इसे कागज का टुकड़ा बताया। उन्होंने कहा कि अपने किए वादे अब तक पूरे नहीं कर पाए।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X @Dev_Fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र एक कागज का टुकड़ा है। कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है उसे कभी पूरे नहीं करती। वे बोले कि कांग्रेस वादे पूरे करने में फेल रही।
विज्ञापन


चुनावी रण में राजनीतिक पार्टी अब एक दूसरे के घोषणा-पत्र पर बातों के बाण चला रही हैं। 5 अप्रैल को कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र 'न्याय पत्र' नाम से जारी किया। जिसमें पांच न्याय के स्तंभ और उनकी 25 गारंटी पर भी दी हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणा-पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा है। कांग्रेस पार्टी अपने वादे पूरे नहीं करती है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर भी पार्टी वादे पूरे करने में फेल रही है। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़, राजस्थान में थी, लेकिन वहां तो कभी घोषणा-पत्र लागू नहीं किया गया। कांग्रेस ने उन राज्यों में तो अपने वादे पूरे नहीं किए। यही हाल कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश का भी है, वहां भी कांग्रेस ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए।

अग्निनथ योजना के खत्म होने से देश को खतरा
फडणवीस ने अग्निपथ योजना के खत्म करने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे खत्म करने से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। क्योंकि सेा प्रमुख ने कहा है कि वह सशस्त्र बल में युवा रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने हर वादा किया है पूरा
कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर तंज करते हुए फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने अपना हर वादा पूरा किया है। भाजपा के घोषणा-पत्र में विकसित भारत के बारे में बताया गया है। जो कि आने वाले समय में लोगों के भविष्य को सुधारेगी। मोदी की गारंटी वाला यह संकल्प पत्र, विकसित भारत के चार खंभों युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान इन चारों को से मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने अपना किया हर वादा पूरा किया है।

आने वाले समय में होंगे अहम बदलाव
फडणवीस ने घोषणा-पत्र के मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट करते हुए कहा कि घोषणा-पत्र में एक राष्ट्र, एक चुनाव पहल को लागू करने की बात की गई है। साथ ही आम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। ट्रेन यात्रा के लिए प्रतीक्षा खत्म होगी। इसके साथ ही 5 जी नेटवर्क का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें