West Bengal NMMS results 2023-24: स्कूल शिक्षा निदेशालय, पश्चिम बंगाल ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई 2023-24) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, Scholars.wbsed.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आपको बता दें कि एनएमएमएस पश्चिम बंगाल परिणामों के साथ चयन सूची भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) उत्तीर्ण की है, उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पश्चिम बंगाल में 23 प्रशासनिक जिलों के अलावा दो शैक्षणिक जिले भी हैं। वे बैरकपुर शिक्षा जिला (उप-मंडल:- बैरकपुर और बिधाननगर) और सिलीगुड़ी शिक्षा जिला (उप-मंडल:- सिलीगुड़ी) हैं।''
शिक्षा मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए राज्य कोटा लाभार्थियों की संख्या 7,250 तय की है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र जिनकी पारिवारिक आय 3,50,000 रुपये से कम है, उन्हें एनएमएमएस छात्रवृत्ति के अर्तंगत छात्रवृत्ति दी जाएगी।