फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SET July 2024: केरल एसईटी जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन तिथि में हुआ बदलाव, 25 अप्रैल तक यहां करें आवेदन

Mon, 15 Apr 2024 12:49 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala SET July 2024: केरल एसईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने की तारीख में बदलाव किया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट, lbsedp.lbscentre.in पर जाकर आवेदवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Kerala SET July 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Kerala SET July 2024: एलबीएस सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने केरल एसईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने की तारीख में बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो 25 अप्रैल, 2024 तक खुला रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट, lbsedp.lbscentre.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल घोषित की गई थी। अब उम्मीदवारों को अपने आवेदन जमा करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 27 अप्रैल, 2024 तक आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं, और अपने केरल एसईटी जुलाई 2024 आवेदनों को 28 अप्रैल की सुबह 11 बजे से 30 अप्रैल की मध्यरात्रि तक जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रवेश टिकट (प्रवेश पत्र) 17 जुलाई, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा ओर इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई, 2024 को किया जाएगा।  

केरल एसईटी जुलाई 2024 के लिए दो पेपर , I और II आयोजित किए जाएंगे।  पेपर I सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य होगा और इसमें दो भाग (भाग (ए) सामान्य ज्ञान और भाग (बी) शिक्षण में योग्यता शामिल हैं, पेपर II स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर उम्मीदवार की विशेषज्ञता के विषय पर आधारित होगा। 

Kerala SET July 2024: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश 
  • प्रथम वर्ष पीजी/बी. बीएड उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
  • उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान और उम्मीदवार की ''आरक्षण श्रेणी'' को सही ढंग से निर्दिष्ट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
  • संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही सेट पास प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

Kerala SET July 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lbscentre.kerala.gov.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद राज्य पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज और तस्वीरों को अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फोर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास संभाल कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें