फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal NMMS results 2023-24: पश्चिम बंगाल एनएमएमएस के परिणाम जारी, 7,250 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 15 Apr 2024 01:42 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal NMMS results 2023-24:  स्कूल शिक्षा निदेशालय, पश्चिम बंगाल ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए एनएमएमएसई 2023-24 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक सकते हैं।
विज्ञापन
West Bengal NMMS results 2023-24 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West Bengal NMMS results 2023-24: स्कूल शिक्षा निदेशालय, पश्चिम बंगाल ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई 2023-24) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, Scholars.wbsed.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि एनएमएमएस पश्चिम बंगाल परिणामों के साथ चयन सूची भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) उत्तीर्ण की है, उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पश्चिम बंगाल में 23 प्रशासनिक जिलों के अलावा दो शैक्षणिक जिले भी हैं। वे बैरकपुर शिक्षा जिला (उप-मंडल:- बैरकपुर और बिधाननगर) और सिलीगुड़ी शिक्षा जिला (उप-मंडल:- सिलीगुड़ी) हैं।''
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए राज्य कोटा लाभार्थियों की संख्या 7,250 तय की है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र जिनकी पारिवारिक आय 3,50,000 रुपये से कम है, उन्हें एनएमएमएस छात्रवृत्ति के अर्तंगत छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

West Bengal NMMS results 2023-24: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, Scholars.wbsed.gov.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद “एनएमएमएसई-2023 जिलावार चयनित उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें।
  • चयन सूची उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अपने जिले पर क्लिक करें और चयन सूची की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • छात्र का नाम, रोल नंबर, जिला और स्कूल के नाम से अपना परिणाम चेक करें।
  • यदि आपका नाम या रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो योग्यता स्थिति की जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें