बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो पश्चिम बंगाल के सरकारी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। डब्ल्यूबीजेईई 2022 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इसमें दो पेपर पेपर-1 गणित और पेपर-2 भौतिकी और रसायन विज्ञान शामिल हैं। डब्ल्यूबीजेई परीक्षा 2022 पहले 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे टालते हुए परीक्षा कार्यक्रम संशोधित किया गया था।
इसलिए इसे अब 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड डब्ल्यूबीजेईई परिणाम के लिए दो मेरिट लिस्ट, पेपर 1 और 2 दोनों के लिए सामान्य मेरिट रैंक (GMR) सूची और पेपर 2 के लिए फार्मेसी मेरिट रैंक (PMR), तैयार करेगा। पीएमआर सूची का उपयोग फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। हालांकि, जादवपुर विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीएमआर सूची का उपयोग किया जाएगा।