फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2021 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

Fri, 22 Apr 2022 08:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2021 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी खाली बची 323 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया था। 
विज्ञापन
नीट यूजी काउसंलिंग - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2021 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमसीसी द्वारा अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी खाली बची 323 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया था। जिसका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : HPCET 2022: एचपीटीयू ने शुरू की एचपीसीईटी की आवेदन प्रक्रिया, जानें पात्रता और परीक्षा तिथियां

 

केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों की सीटें भी शामिल थीं

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इस बार स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एम्स, जिपमेर तथा अन्य केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों की सीटें भी शामिल थीं। अतः उपरोक्त सीटों पर दाखिले किए दिए जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि क्लोजिंग रैंक में सामान्य श्रेणी की कट ऑफ क्लोजिंग रैंक 21,227, सामान्य ईडब्ल्यूएस में 21,238, ओबीसी एनसीएल में 21,188, एससी में 1,09,310 एवं एसटी में 1,30,823 रही है। 

यह भी पढ़ें : महंगाई की मार : बढ़ती कीमतों से पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मिड डे मील परोसना हुआ मुश्किल

 

विज्ञापन

23 से 28 अप्रैल तक खुद पहुंचकर करना होगा रिपोर्ट

मिश्रा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्हें सीट अलॉट हुई है, उन्हें अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ अपने आवंटित कॉलेज में शनिवार 23 अप्रैल से गुरुवार, 28 अप्रैल, 2022 तक खुद पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटित होने की स्थिति में यदि अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेता है तो सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जब्त हो जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों पर एमसीसी कानूनी कार्यवाही भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें : RPSC Result: आरपीएससी ने जारी किया गणित विषय के लिए सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें