फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2022: पश्चिम बंगाल जेईई के एडमिट कार्ड जारी, संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी

Fri, 22 Apr 2022 09:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBJEE 2022: डब्ल्यूबीजेई परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
WBJEE Admit Card 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBJEE Admit Card 2022 Released: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने शुक्रवार, 22 अप्रैल को राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डब्ल्यूबीजेई परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
इस बीच, जो छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आईएससी 12वीं टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए उपस्थित हो रहे हैं वे 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रही हैं, क्योंकि यह उनकी बोर्ड परीक्षाओं के बीच में हो रही है। सीबीएसई, आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो पश्चिम बंगाल के सरकारी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। डब्ल्यूबीजेईई 2022 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इसमें दो पेपर  पेपर-1 गणित और पेपर-2 भौतिकी और रसायन विज्ञान शामिल हैं। डब्ल्यूबीजेई परीक्षा  2022 पहले 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे टालते हुए परीक्षा कार्यक्रम संशोधित किया गया था। 

 

इसलिए इसे अब 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड डब्ल्यूबीजेईई परिणाम के लिए दो मेरिट लिस्ट, पेपर 1 और 2 दोनों के लिए सामान्य मेरिट रैंक (GMR) सूची और पेपर 2 के लिए फार्मेसी मेरिट रैंक (PMR), तैयार करेगा। पीएमआर सूची का उपयोग फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। हालांकि, जादवपुर विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीएमआर सूची का उपयोग किया जाएगा।
 
विज्ञापन

WBJEE Admit Card 2022 कैसे करें डाउनलोड?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  2. अब WBJEE आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  3. इसके बाद निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें और WBJEE एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें।
  4. एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी का प्रिंट आउट लेकर और साथ में परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें