फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीजेईई 2021: परिषद ने जारी किया प्रवेश पत्र, अगस्त व सितंबर में होनी है परीक्षा

Wed, 25 Aug 2021 01:21 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एंट्रेंस एग्जाम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने आज यानी 25 अगस्त, 2021 को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई 2021) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

31 अगस्त से तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

यूपीजेईई 2021 की परीक्षा 31 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली है। परीक्षा ऑनलाइन मोड (सीबीटी) में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक, दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और शाम 4.00 से शाम 6.30 बजे तक। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा की जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

यूपी जेईई प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र : अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए विवरण दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास एक हार्ड कॉपी रख लें।

14 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित हो सकता है परिणाम
सभी अभ्यर्थियों के लिए यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2021 का परिणाम / स्कोर परीक्षा के 10 दिनों के भीतर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से यूपीजेईई (पॉलीटेक्निक) -2021 की उनकी पसंद, आरक्षण और राज्य ओपन रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन सीट आवंटन प्रक्रिया / प्रवेश के समय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें