अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
- फोटो : Amar Ujala
इस नए कानून ने अमेरिका में लिंचिंग को संघीय अपराध बना दिया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा अफ्रीकी-अमेरिकी लिंचिंग के शिकार होते हैं। उनके साथ धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर भेदभाव होता है और उनकी हत्या तक कर दी जाती है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस बिल को 410-4 के बहुमत से पास किया। अमेरिकी सीनेट ने पिछले साल जस्टिस फॉर विक्टिम्स ऑफ लिंचिंग एक्ट का भी गठन किया था। अब इन दोनों बिलों में सामंजस्य बैठाकर इन्हें ओवल ऑफिस भेजा जाएगा, जहां राष्ट्रपति ट्रंप इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे।
अमेरिका में क्या है लिंचिंग का इतिहास?
अमेरिका में सालों से अफ्रीकी-अमेरिकियों के साथ लिचिंग होती आ रही है। साल 1882 से लेकर 1968 के बीच यहां 4,700 अफ्रीकी-अमेरिकियों की हत्या कर दी गई थी। इस बिल में इस बात की जानकारी दी गई है। इस लिंचिंग में शामिल 99 फीसदी लोगों को सजा तक नहीं मिली थी।