फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को शिक्षित करना ही देश को आगे ले जाना है: शाहरुख खान

Thu, 27 Feb 2020 04:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि खुद को शिक्षित करना ही देश को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि निरंतर शिक्षित होने से ही देश और परिवार आगे बढ़ सकता है, क्योंकि सीखने का कोई अंत नहीं है। शाहरुख ने यह बात बुधवार को कही। पिछले साल दिसंबर में जब शाहरुख खान ने मेलबर्न में हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया था, उस वक्त ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने 'शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप' देने की घोषणा की थी। बुधवार को एक आयोजन में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों के नामों की घोषणा की गई, उसी मौके पर शाहरुख ने ये बातें कहीं।

 
विज्ञापन

2 of 3
shahrukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से उनका नाम जुड़ने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, मुझे शिक्षा पर सबसे ज्यादा भरोसा है। मैं इस बात पर पूरा भरोसा करता हूं कि खुद को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करके ही किसी भी देश, राज्य और परिवार को आगे ले जाया जा सकता है। सीखने का कोई अंत नहीं होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख ने इस मौके पर कहा कि चाहे भारत हो या फिर विश्व का कोई भी देश, शिक्षा ही उसे आगे ले जा सकती  है। शाहरुख के नाम पर दी जाने वाली यह छात्रवृत्ति केरल के त्रिशूर की महिला शोधकर्ता गोपिका कोट्टनथारायिल को दी गई। उन्हें 800 महिलाओं में चुना गया। गोपिका पशु विज्ञान के जरिए खेती का अभ्यास कर रही हैं। 54 साल के शाहरुख खान ने इस मौके पर कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से ही यह दुनिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें