यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण 03 अगस्त से शुरू हुए थे, जबकि आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2023 तक थी। साथ ही आवेदन पत्र सुधार करने की तारीख 31 अगस्त 2023 तक थी। यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित होने वाली है।
UPSSSC Mukhya Sevika परीक्षा पैटर्न
यूपी मुख्य सेविका परीक्षा एमसीक्यू प्रश्नों के साथ ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अधिकतम 100 अंकों के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में आपको विषय से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से मुख्य सेविका की 2693 रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है। यूपी मुख्य सेविका परीक्षा के लिए केवल महिला और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर कार्ड धारक महिलाएं ही पात्र हैं। डिग्री स्तर में एक विषय के रूप में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।