फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Final Result 2021 Out: यूपीएससी भारतीय वन सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, 108 बने IFS अधिकारी

Tue, 28 Jun 2022 11:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Result IFS Toppers List 2021-22: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट (IFS Mains Final Result) जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
आईएफएस : भारतीय वन सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IFS Mains 2021 Final Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट (IFS Mains Final Result) जारी कर दिया है। अधिकारी संवर्ग की विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 108 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC IFS Final Result: 2022 में हुआ था परीक्षा का आयोजन

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।

इसके बाद भारतीय वन सेवा में अधिकारियों के पदों पर चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जून 2022 में आयोजित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 

किस श्रेणी से कितनों का हुआ चयन?
 

श्रेणी या वर्ग चयनित अभ्यर्थी
सामान्य 30
ईडब्ल्यूएस 14
ओबीसी 40
एससी 16
एसटी 08
कुल  108

   

नौ अनुशंसित अभ्यर्थियों का चयन अंतरिम

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि निम्नलिखित रोल नंबर वाले 09 अनुशंसित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अभी अंतरिम है, उनके द्वारा आयोग को वांछित दस्तावेज और सूचनाएं उपलब्ध कराने के आधार पर उनका कंफर्मेशन किया जाएगा।   
  1. 0102984
  2. 0332229
  3. 0876037
  4. 0877089
  5. 1013456
  6. 1041106
  7. 1212240
  8. 6413809
  9. 8005805

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट टॉप 10 की सूची

 
क्र.सं. रोल नंबर टॉपर का नाम
1 308349 श्रुति
2 309044 वरदराज गांवकर
3 324960 ए प्रभंजन रेड्डी
4 1123946 जीवन देवाशीष बेनीवाल
5 4905331 हर्षित मेहर
6 830565 आयुष कृष्ण
7 1906551 जोजिन अब्राहम जॉर्ज
8 0504688 तहसीनबानु
9 0311207 विनोद जाखड़
10 3537023 गुरलीन कौर

 
विज्ञापन

IFS Mains Final Result डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “Final Result” टैब पर क्लिक करें।
  3. अब “IFS Main 2021 Exam Final Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें