फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन दूसरे अटेम्प्ट के लिए 1.19 लाख से ज्यादा नए आवेदन, 30 जून है लास्ट डेट

Tue, 28 Jun 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2022 Session 2:  जेईई मेन (JEE MAIN) दूसरे अटेम्प्ट के लिए 1.19 लाख से ज्यादा नए आवेदन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains 2022 Session 2 July Attempt: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 में दूसरे अटेम्प्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जेईई मेन (JEE MAIN) दूसरे अटेम्प्ट के लिए 1.19 लाख से ज्यादा नए आवेदन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को मिल चुके हैं।

विज्ञापन

हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रात नौ बजे तक है। ऐसे में आवेदनों की संख्या और बढ़ने वाली है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का दूसरा अटेम्प्ट 21 जुलाई से 29 जुलाई के मध्य संपन्न होगी। पहले अटेम्प्ट की परीक्षा 29 जून को समाप्त होने जा रही है। 

Trending Videos

जेईई मेन के दूसरे अटेम्प्ट के लिए करीब 1 लाख 19 हजार से अधिक नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। परंतु इनमें से ऐसे विद्यार्थी कितने हैं, जिन्होंने पूर्व में जेईई मेन परीक्षा के जून अटेम्प्ट के लिए भी आवेदन किया और जुलाई के लिए नए कैंडिडेट की तरह रजिस्ट्रेशन कर आवेदन किया, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है।

क्योंकि पूर्व में प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रुटिवश जेईई-मेन जुलाई अटेम्प्ट के लिए ऐसे विद्यार्थी भी नए कैंडिडेट की तरह रजिस्टर्ड हो चुके हैं, जो जून 2022 में परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि उनकी आवेदन संख्या जून अटेम्प्ट की आवेदन संख्या से अलग है। 
विज्ञापन

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कैंडिडेट को अपने जून अटेम्प्ट के आवेदन के बाद जुलाई अटेम्प्ट के लिए उसी आवेदन संख्या से रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए था, जिससे उनके एक ही जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर पर परीक्षा देने पर दोनों परीक्षाओं के एनटीए स्कोर के आधार पर परिणाम घोषित किया जाता।

ऐसे में इस वर्ष यूनिक कैंडिडेट की संख्या क्या रहेगी, इस पर संशय बना हुआ है। जबकि पूर्व में जेईई मेन जून अटेम्प्ट के लिए 9 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, साथ ही इन सभी विद्यार्थियों को जुलाई अटेम्प्ट के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें