उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC - Uttar Pradesh Public Service Commission) ने पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ (PCS / ACF / RFO) के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा यूपीपीएससी की आधिकािरिक वेबसाइट पर की गई है।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची इस खबर में आगे दी जा रही है।
UPPSC PCS pre result 2020: ऐसे देखें परिणाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर दाहिनी तरफ पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ मेन्स लिस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची आ जाएगी। इस सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें।
अगर आपका रोल नंबर इसमें है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए सफल हो चुके हैं। इस सूची को डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
5393 अभ्यर्थी सफल
यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,14,699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 5393 पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए और एसीएफ व आरएफओ के लिए 180 परीक्षार्थियों ने क्वालिफाई किया है।
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC PCS Pre Result 2020: सफल अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।