फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: कोरोना की वजह से कृषि सेवा परीक्षा 2021 स्थगित

Fri, 30 Apr 2021 04:19 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि सेवा परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC)ने कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि की वजह से कृषि सेवा परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। यह प्रीलिम्स परीक्षा 23 मई और 30 मई को निर्धारित की गई थी। आयोग की तरफ से यूपीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा 2021 के स्थगन की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।  जिसमें बताया गया है कि वाइस प्रिसिंपल और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए 23 मई और 30 मई को आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: 1329 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिल सकता है 1.12 लाख रुपये तक का वेतन


हालांकि, अभी आयोग की तरफ से कृषि सेवा परीक्षा 2021 की संशोधित तिथि की घोषणा नहीं की गई है। आयोग का कहना है कि परीक्षा की संशोधित तिथि बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के स्थगन के आधिकारिक नोटिस को आयोग की वेबसाइट के जरिए पढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई राज्यों ने सूबे के लोक सेवा आयोग के तहत होने वाली परीक्षाओं को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: 1 मई से उप निरीक्षक के 1329 पदों पर शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
 


यूपीपीएससी कृषि सर्विस परीक्षा 2021 के जरिए 564 पदों को भरा जाना था। ये परीक्षा सूबे के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, लेकिन फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए भरे जाने वाले पदों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें