वहीं, राउंड वन सीट आवंटन परिणाम में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 और 17 अक्तूबर, 2022 के बीच फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनकर आवंटित सीट का जवाब देना होगा। उम्मीदवार प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करके और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होकर आवंटित संस्थान में अपने सीट आवंटन की पुष्टि कर सकते हैं।
एकेटीयू लखनऊ ने एक बयान में कहा गया है कि यदि उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किया गया कोई भी दस्तावेज/ घोषणा किसी भी स्तर पर गलत पाई जाती है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा, और वह कानून के तहत मुकदमा चलाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। उम्मीदवार ध्यान दें कि UP CET काउंसलिंग 2022 अगले राउंड यानी दूसरे के लिए ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं UP CET दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 21 अक्तूबर, 2022 को घोषित किया जाएगा।
UPCET Counselling 2022: ऐसे करें पहले दौर के आवंटन की जांच
-
यूपीटीएसी की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
-
'उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड' पर जाएं और राउंड वन सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और साइन इन टैब पर क्लिक करें।
-
UPCET BTech, BArch सीट आवंटन परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
आवंटन पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।